
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, भाजपा विधायक रणबीर गंगवा बने डिप्टी स्पीकर
- मंगलवार को संविधान दिवस के उपलक्ष में हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने विचार रखे।
- इसी के साथ, नलवा से भाजपा विधायक रणबीर गंगवा को सदन की सर्वसम्मति से डिप्टी स्पीकर नियुक्त किया गया।
- संविधान पर चर्चा करने के साथ सत्र में सरकार ने कुछ अहम विधेयक भी पारित किए।
- हालांकि, इस बात का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है कि कितने संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सदन पटल पर रखे गए।
- वहीं विऊर संविधान को अंगीकार किए जाने की 70वीं वर्षगांठ के स्मरण में संकल्प पत्र पारित किया गया जिस पर विधानसभा में विस्तार से चर्चा हुई।





























































