खट्टर सरकार का तोहफा, निर्दलीय विधायकों को बनाया निगमों का चेयरमैन

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन को बिना किसी शर्त के समर्थन देने वाले 4 निर्दलीय विधायकों को प्रदेश सरकार ने बदले में बड़ा तोहफा दिया है। 
     
  • सरकार ने चारों निर्दलीय विधायकों को अलग-अलग निगमों का चेयरमैन बनाया है। वहीं इससे पहले निर्दलीय विधायक रंजीत सिंह कैबिनेट में मंत्री बन चुके हैं।
     
  • सोमवीर सांगवान को हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड का, नयनपाल रावत को हरियाणा भण्डारगार निगम का, रणधीर सिंह गोलन को हरियाणा पर्यटन निगम तथा धर्मपाल गोंदर को हरियाणा वन विकास निगम का चैयरमैन नियुक्त किया है।
यह भी पढ़ें:  हरियाणा: सीएम ने किया 100 बसों का प्रबंध, देना होगा केवल 50 प्रतिशत किराया
  • नवनियुक्त चारों चैयरमैन अभी दादरी, पृथला, पुण्डरी तथा नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्रों से विधायक हैं।
     
  • बता दें कि हरियाणा में इस बार 7 निर्दलीय विधायक जीतकर आए हैं जिन्होंने बीजेपी को समर्थन देने का सबसे पहले ऐलान किया था।

More videos

See All