Get Premium
हरियाणा: सीएम ने किया 100 बसों का प्रबंध, देना होगा केवल 50 प्रतिशत किराया
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान घोषणा की कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर हरियाणा सरकार ने 100 बसों का प्रबंध किया है।
- ये बसें कुरुक्षेत्र के 100 किलोमीटर के दायरे में लगाई गई है जिसमें लोगों को किराया भी 50 प्रतिशत देना होगा।
- सीएम ने बताया कि पहली बार केंद्र ने इस महोत्सव के लिए अतुल्य भारत का प्रतीक चिह्न इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा: दिसंबर में फिर हो सकता है जाट आंदोलन- बता दें कि गीता महोत्सव में 15 देश भाग लेने वाले हैं जिसमें भारत और विदेश के अलग-अलग विश्वविद्यालय हिस्सा लेंगे।
- महोत्सव में उत्तराखंड पार्टनरशिप राज्य के रूप में भाग लेगा। इसी के साथ सीएम ने घोषणा की कि कुरुक्षेत्र में जल्द ही भारत माता मंदिर बनाया जाएगा।