
हरियाणा: जनवरी में फिर ज़ोर लगाएगी कांग्रेस, कमियों पर कर रही काम
- लचर संगठन के साथ विधानसभा चुनाव में उतरी कांग्रेस का पूरा ज़ोर अब अपनी कमजोरियों को दूर करने पर है।
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं से फीडबैक मे पता चला है कि संगठन कमजोर होने के कारण ही सत्ता हाथ से निकली है।
- कमियों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अब सेवादल को फिर से सक्रिय करने जा रही है और बूथ इकाइयों के गठन पर भी पूरा जोर दिया जाएगा।
- दरअसल, इस बार कांग्रेस कई विधानसभा सीटें बहुत कम अंतर से हारी है। हालांकि, कुछ सीटों पर भाजपा के साथ भी ऐसा हुआ है लेकिन भाजपा का ज़मीनी स्तर पर संगठन कांग्रेस से कहीं ज्यादा मजबूत था।
- वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का कहना है कि अब कांग्रेस खुद से जुड़े हर संगठन को मज़बूत करेगी।
Thursday, 21 November 2019
