
‘हमें न सिखाएं स्वाभिमान, बालासाहेब को किया वादा पूरा होगा’, फडणवीस के ट्वीट पर राउत की दो टूक
- शिवसेना के संस्थापक और एनडीए के सूत्रधार रहे बालासाहेब ठाकरे की आज पुण्यतिथि पर शिवसैनिकों सहित नेताओं ने आकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
- पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाल ठाकरे की तारीफ करते हुए कहा कि बाला साहेब से स्वाभिमान की सीख मिली है.
- शिवसेना सांसद संजय राउत ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ट्वीट पर दो टूक जवाब दिया है.
- राउत ने कहा कि हमें कोई न समझाये कि हिंदुत्व क्या है और स्वाभिमान क्या है, हमे इनसे सीखने की जरूरत नहीं है.
- उन्होंने दावा किया उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब को वचन दिया था, वह जल्द पूरा होगा.
