
बाल ठाकरे की पुण्यतिथि आज, फडणवीस बोले- उनसे मिली स्वाभिमान की सीख
- महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भाजपा के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं.
- पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिर भी शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उनकी तारीफ की है.
- फडणवीस ने कहा कि मुझे बाला साहेब से ही स्वाभिमान की सीख मिली है. देवेंद्र फडणवीस बाल ठाकरे के बड़े प्रशंसकों में गिने जाते हैं.
- शिवसेना आज बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. वहीं उद्धव ठाकरे समेत शिवसेना नेता दादर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
- बाल ठाकरे ने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी. उनकी मृत्यु 17 नवंबर 2012 को मुंबई में हुई थी.
