
क्रिकेट और राजनीति में सब संभव, गेम कब पलट जाए पता नहीं: नितिन गडकरी
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार कोई भी बनाए, विकास की परियोजनाएं और नीतियां पहले की सरकार की तरह ही जारी रहेंगी.
- गडकरी ने कहा कि भारतीय अनुभव में, हमारे लोकतंत्र में, सरकारें बदलती रही हैं, लेकिन परियोजनाओं में कोई बाधा नहीं आती है और वो जारी रहती हैं.
- उन्होंने आगे कहा कि जो भी सरकार आएगी चाहे एनसीपी, कांग्रेस, बीजेपी या शिवसेना वे सकारात्मक नीतियों, विकास की नीतियों और बड़ी परियोजनाओं का समर्थन करेंगे.
- महाराष्ट्र में सरकार के गठन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने क्रिकेट से राजनीति को जोड़ते हुए जवाब दिया कि कुछ भी हो सकता है.
- उन्होंने कहा कि जैसे क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है. कभी-कभी आपको लगता है कि आप मैच हार रहे हैं, लेकिन परिणाम बिल्कुल उल्टा आता है.
Friday, 15 November 2019
