पुराने मंत्रियों से खाली करवाई गई कोठियां, नए मंत्री कल ले सकते हैं शपथ

  • हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की नई कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के लिए दफ्तर और आशियाने तैयार कर दिए गए हैं।
     
  • दफ्तरों के सामने से पुराने मंत्रियों के नाम की नेम प्लेट हटा दी गई है और साथ ही चंडीगढ़ के सेक्टर सात में कोठियां खाली हो चुकी हैं।
     
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पुरानी कैबिनेट के अधिकतर मंत्री चंडीगढ़ के सेक्टर सात स्थित मंत्री लेन में रहते थे।
यह भी पढ़ें: मंगलवार को हो सकता है हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार, 9 को दिलाई जा सकती है शपथ
  • बता दें कि हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा तय किए गए मंत्रियों के नामों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुहर लगा दी है।
     
  • मंगलवार, 12 नवंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभवना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।