
झारखंड में आचार संहिता लागू, पांच चरणों में होगा चुनाव
- भारत निवार्चन आयोग के आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।
- राज्य में पांच चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।
- शुक्रवार को प्रेस कॉन्प्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ ने बताया कि पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा। 7 दिसंबर को दूसरे, 12 दिसंबर को तीसरे तथा 16 दिसंबर को चौथे और 20 दिसंबर को पांचवे चरण के तहत वोटिंग होगी।
- उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म होगा।
- झारखंड की 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं तथा कुल 81 सीटों में 2.65 करोड़ मतदाता हैं।
यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव /महागठबंधन से बाहर रहेगा झारखंड विकास माेर्चा, विपक्ष का सीट शेयरिंग फाॅर्मूला तय
