मध्य प्रदेश : इंदौर नगर निगम बंटवारे को लेकर आमने-सामने कांग्रेस नेता

  • मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के नगर निगमों को लेकर लिए जा रहे फैसलों पर अब जमकर राजनीति हो रही है।
 
  • बीजेपी के विरोध के बाद अब इंदौर नगर निगम के बंटवारे की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस नेता खुद उसके खिलाफ आ गए हैं।
 
  • भोपाल के बाद इंदौर नगर निगम के बंटवारे की बात जैसे ही कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट करके कही, उसका विरोध खुद कांग्रेस नेता ही करने लगे। 
 
  • मध्य प्रदेश से कांग्रेस के सांसद विवेक तन्खा ने नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह को ट्वीट कर जबलपुर नगर निगम को दो हिस्से में बांटने की मांग की थी जिसके बाद जयवर्धन ने जबलपुर के साथ-साथ इंदौर नगर निगम को भी दो हिस्से में बांटने के सुझाव पर विचार करने की बात कही।
 
  • इसपर कमलनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इसे तन्खा की निजी राय बताया और कहा कि इंदौर नगर निगम का बंटवारा नहीं होने दिया जाएगा। 
 
यह भी पढ़े : कमलनाथ के मंत्री ने दिग्विजय-सिंधिया पर साधा निशाना, बोले- MP के बारे में कुछ नहीं जानते दोनों नेता

More videos

See All