बेटे वैभव की RCA में ताजपोशी को लेकर घिरे सीएम अशोक गहलोत, दी ये सफाई
   - अशोक गहलोत ने बेटे की सियासत से खुद को अलग करते हुए कहा कि वैभव और उनकी सियासत (Politics) अलग अलग है.
  - अशोक गहलोत ने कहा कि, 'बार-बार ये क्यों लिखा और दिखाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत.'
  - कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी ने गहलोत पर आरोप जड़ा था कि वे पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन गए हैं.
  -  उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेटे को रोजगार देने के लिए सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर वैभव गहलोत की ताजपोशी करवाई है.
  - अशोक गहलोत ने रामेश्वर डूडी के आरोपों पर कहा कि चुनाव के जीतने के लिए ऐसे आरोप लगाना या हथकंडे अपनाना नई बात नहीं.
यह भी पढ़ें: गहलोत - गुजरात में शराब न मिले तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा या रूपाणी छोड़ें