प्रियंका गांधी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़क पर उतरीं

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को कांग्रेस ने देशभर में पदयात्रा निकाली।
 
राहुल गाँधी की अगुआई में कार्यकर्ता गांधी का संदेश देते हुए पार्टी मुख्यालय से राजघाट पहुंचे।
 
दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्नाव और शाहजहांपुर यौन शोषण मामले की पीड़िताओं के समर्थन में लखनऊ की सड़कों पर उतरीं।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। प्रशासन ने बोलने की अनुमति नहीं दी है, लेकिन कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
 
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला के हक में आवाज उठाती रहेगी।
 
यह भी पढ़े : यौन शोषण मामले में आरोपी चिन्मयानंद और पीड़ित छात्रा दोनों की जमानत अर्जी खारिज