
उत्तराखंड के 55 टॉपर्स ने की उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात
- भारत भ्रमण पर निकले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उत्तराखंड के देवप्रयाग पहुँचकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की.
- देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल पर हाईस्कूल के 55 टॉपर्स को देश के ख्याति प्राप्त संस्थानों में ले जाने के साथ विभिन्न हस्तियों से मिलवाया जा रहा है.
- इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आवास में उनसे मुलाकात की.
- इस अवसर पर उप राष्ट्रपति ने गुरुजनों और अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए बच्चों को भावी सफलता की शुभकामनाएं दी.
- उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि उत्तराखंडवासियों को प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त है.
Thursday, 19 September 2019
