
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने लेटर बम को लेकर दी चेतावनी
- हिमाचल बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने लेटर बम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
- सतपाल का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए लेटर पर सियासत करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा.
- साथ ही उन्होंने सांत्वना दी कि बेकसूर लोगों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस मामले में कार्यवाही हो रही है.
- पत्रकारों से बातचीत करते हुए सतपाल सत्ती ने बताया कि प्रदेश की सियासत में पहले भी ऐसे पत्र कई बार चर्चाओं में आ चुके हैं.
- प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बयान दिया कि अगर किसी के पास पुख्ता सबूत हैं तो वह कोर्ट या लोकपाल में जा सकता है। बेनामी पत्रों का कोई महत्व नहीं है.
Monday, 16 September 2019
