
पत्र बम पर सीएम बोले, पीठ पीछे से झूठे हमले न करें; हिम्मत है तो सुबूतों के साथ सामने आएं
- कांगड़ा से वायरल पत्र बम मामले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा गुमनाम पत्र जारी करने वालों को खोद कर निकालेंगे। ऐसे तत्व सरकार की छवि खराब कर रहे हैं।
- सीएम ने कहा हिम्मत है तो सुबूतों के साथ सामने आएं। पीठ पीछे से झूठे वार न करें।
- शिमला में नगर निगम के नए कार्यालय के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीएम ने यह प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने पत्र बम की सियासत करने वालों को करारा जवाब दिया है। सीएम ने कहा भाजपा सरकार दोनों उपचुनाव जीतेगी।
- वायरल पत्र में शांता कुमार को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि अमूमन भ्रष्टाचार और अन्याय के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करने वाले शांता कुमार हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में पनप रहे भ्रष्टाचार को देखकर चुपचाप क्यों बैठे हैं l
- सोशल मीडिया पर लेटर वायरल करने वाले एक कार्यकर्ता और उसे फारवर्ड करने वाले पूर्व मंत्री के खिलाफ जांच चल रही है।
Sunday, 15 September 2019
