अपनी और हुड्डा-चौटाला की सरकारों का बही खाता साथ लेकर चल रहे सीएम

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आर्शीवाद रथयात्रा जारी है और मुख्‍यमंत्री लोगों से इसमें सीधा संवाद स्‍थापित कर रहे हैं। रथयात्रा के दौरान वह अपनी सरकार और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की सरकाराें का पूरा लेखा-जोखा लेकर चल रहे हैं। मौसम की आंखमिचौली का यात्रा पर कोई असर नहीं दिख रहा। सूर्य कभी आंख बंद करता तो कभी खिल पड़ता।
आइये देखें मुख्यमंत्री मनोहरलाल की यात्रा के दूसरे दिन की बानगी। सोमवार सुबह पांच बजे उठकर योग करने के बाद मुख्यमंत्री थोड़ी देर टहले। दिन चढऩे के साथ ही आने जाने वालों का सिलसला शुरू हो गया।  मुख्यमंत्री की रथयात्रा के सारथी करनाल के सांसद संजय भाटिया व्यवस्थाएं बनाने में जुट गए। थोड़ी देर बाद कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर भी रेस्ट हाउस पहुंच गए। डीसी मुकुल कुमार और एसपी पंकज नैन पहले से मोर्चा संभाले हुए थे। मुख्यमंत्री ठीक नौ बजे अपने कमरे से बाहर निकले।
सबका साथ-सबका विकास कहीं दिखाई नहीं देता : सैनी
मुख्यमंत्री ने जगाधरी रेस्ट हाउस में ही यमुनानगर के छप्पर में प्रस्तावित विश्राम गृह का शिलान्यास, खदरी गांव में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, सोम नदी पर रामपुर गेंदा रोड स्थित पुल का निर्माण और क्रीक नदी पर डूमनवाला के पास पुल का लोकार्पण किया। यहां से सीएम अपने काफिले के साथ सीधे यमुनानगर रेस्ट हाउस पहुंचे। वहां से रथ पर सवार होकर सीएम अगले पड़ाव की ओर निकल पड़े।
मुख्यमंत्री रथ आगे की सीट पर बैठते हैं। उनके साथ में माइक और रथयात्रा का पूरा रूट मैप है। लोग मुख्य सड़क पर हाथों में फूल, मालाएं और बैनर लिए खड़े हैं। हर जाति और बिरादरी के उत्साहित लोग रथ के रुकते ही मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा करते हैं। मुख्यमंत्री उन्हें संबंधित विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और उस पर खर्च राशि का ब्योरा सुनाते हैं। साथ ही सलाह देते हैं कि बच्चे अच्छी और योग्य नौकरी के लिए पढ़ाई जरूर करें।

More videos

See All