जेपी नड्डा चाहते हैं कि भाजपा महाराष्ट्र की सभी सीटों पर लड़े चुनाव

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र में अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सहयोगी दल शिवसेना को छोड़कर सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाने के लिए कहा।
रविवार को महाराष्ट्र कार्यकारिणी की बैठक थी। इस दौरान नड्डा ने पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 220 पर आसानी से कब्जा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन पर कोई भी फैसला पार्टी प्रमुख अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को ही लेना है, लेकिन हमें सभी सीटों पर लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

More videos

See All