चंद्रकांत पाटिल का खुलासा, महाराष्‍ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के कई विधायक भाजपा में होंगे शामिल

कर्नाटक और गोवा के बाद अब कांग्रेस को महाराष्‍ट्र में बड़ा झटका लग सकता है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने यह कहकर महाराष्‍ट्र कांग्रेस और एनसीपी के खेमों में खलबली मचा दी है कि इन पार्टियों के कई विधायक जल्‍द ही इस्‍तीफा दे सकते हैं। पाटिल ने तो यहां तक कह दिया कि महाराष्‍ट्र कांग्रेस अध्‍यक्ष भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पाटिल ने भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस और एनसीपी के विधायकों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रकांत पाटिल को बीते मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और एनसीपी के खेमों में खलबली होना लाजिमी है। सोलापुर के सरकारी रेस्‍ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा, 'इस सप्‍ताह कई कांग्रेस और एनसीपी के विधायक इस्‍तीफा देने जा रहे हैं।'

More videos

See All