महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल का इस्तीफा, चंद्रकांत दादा पाटिल को मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल दानवे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रावसाहेब पाटिल दानवे के इस्तीफे के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चंद्रकांत दादा पाटील को महाराष्ट्र बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. 
महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष राव साहब दानवे ने केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है. इसके साथ ही अमित शाह ने मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.
महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव है, इसे देखते हुए चुनाव से पहले पार्टी राज्य में कई और बड़े बदलाव कर सकती है.
गौरतलब है कि इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होना तय है. इन सभी राज्यों में सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र है और इस राज्य में लोकसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना गठबंधन ने ज्यादातर सीटों पर जीत दर्ज की है.

More videos

See All