हरियाणा में कांग्रेसियों को जोधपुर हाउस की मीटिंग के नतीजों का इंतजार

हरियाणा में कांग्रेस दिग्गजों की खींचतान बढ़ती जा रही है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस दिग्गजों की इस खींचतान से पार्टी को राजनीतिक नुकसान होना तय है। हाईकमान के ढीले रुख को  भांपते हुए हुड्डा समर्थकों ने जहां अपने नेता पर कोई ठोस निर्णय लेने का दबाव बढ़ा दिया, वहीं बाकी कांग्रेस नेता राज्य में भाजपा को कड़ी चुनौती नहीं दे पा रहे हैं। कांग्रेस दिग्गजों की यह खींचतान सत्तारूढ़ भाजपा को खूब रास आ रही है। पूरी स्थिति में कांग्रेस के आला नेताओं की दिल्‍ली के जोधपुर हाऊस में बैठक भी हो चुकी है और अब इसकेे नतीजों पर राज्‍य के कांग्रेसियों की नजरें लगी हैं।
प्रदेश में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हैं, लेकिन कांग्रेस दिग्गजों ने अभी तक इसकी तैयारी शुरू नहीं की है। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस दिग्गजों का हौसला पूरी तरह से टूट चुका। अब पार्टी हाईकमान पर राज्य में संगठनात्मक बदलाव का दबाव बनाया जा रहा है। राज्य में कांग्रेस आधा दर्जन गुटों में बंटी हुई है। पूर्व मुख्‍यमत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक तंवर, किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला, कुलदीप बिश्‍नोई, कैप्टन अजय यादव और कुमारी सैलजा के धड़ों में बंटी पार्टी हरियाणा में भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं खड़ी कर पा रही है।

More videos

See All