Molitics Logo
होम योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद बोले – 'रंगों से परहेज है तो देश छोड़ दें'

योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद बोले – 'रंगों से परहेज है तो देश छोड़ दें'

संजय निषाद ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा, "कुछ नेता ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि लोग गले भी न मिलें। कुछ लोगों के मन में नफरत का जहर घोलकर उन्हें |

योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद बोले – 'रंगों से परहेज है तो देश छोड़ दें'
फोटो: योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद बोले – 'रंगों से परहेज है तो देश छोड़ दें'
संभल में होली पर तैयारी बता दें कि इससे पहले बुधवार को संभल में मुस्लिम पक्ष ने जुलूस के रास्ते में आने वाली लगभग 10 मस्जिदों को तिरपाल से ढकने का फैसला लिया। वहीं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कई अहम फैसले लिए हैं। संभल के एसपी केके बिश्नोई ने कहा कि धार्मिक स्थलों को आपसी सहमति से ढका जाएगा। उन्होंने कहा, “हिंदू समुदाय 2.30 बजे तक होली खेल ले। इसके बाद मुस्लिम पक्ष नमाज पढ़ेगा। यह फैसला होली पर निकाले जाने वाले चौपाइयों के जुलूस को देखते हुए लिया गया है। जुलूस रूट के दौरान पड़ने वाले सभी मस्जिदों को ढका जाएगा।” 

संजय निषाद का विपक्ष पर निशाना


संजय निषाद ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा, "कुछ नेता ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि लोग गले भी न मिलें। कुछ लोगों के मन में नफरत का जहर घोलकर उन्हें बहकाया जा रहा है, जबकि वे भी इसी देश के नागरिक हैं। अगर किसी को रंगों से परहेज है, तो उन्हें घर नहीं, बल्कि देश छोड़ देना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी समाज को जोड़ने का काम करती है और किसी भी तरह की अस्थिरता फैलाने वाली साजिश को नाकाम किया जाएगा। निषाद ने कहा, "जुमा पढ़ने वाले गले मिलते हैं और होली मनाने वाले भी गले मिलते हैं। यह एकता और खुशी का त्योहार है। कुछ नेता नफरत का रंग घोलकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।"

संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी होली की बधाई दी और मिठाई भेजने की बात कही। उन्होंने कहा, "हमने विपक्ष के सभी नेताओं को मिठाई भेजी है, क्योंकि होली खुशहाली और भाईचारे का त्योहार है। विपक्ष भी जनता की भलाई चाहता है, इसलिए उसकी आवाज भी जरूरी है।"

संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर विशेष इंतजाम


संभल जिले में प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के बीच एक सहमति बनी है, जिसके तहत होली के जुलूस के रास्ते में आने वाली लगभग 10 मस्जिदों को तिरपाल से ढकने का फैसला किया गया है। जिले के एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है ताकि किसी भी पक्ष की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। उन्होंने कहा, "हिंदू समुदाय दोपहर 2:30 बजे तक होली का उत्सव मना सकता है, इसके बाद मुस्लिम समुदाय जुमे की नमाज अदा करेगा। इस दौरान सभी मस्जिदों को ढका जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।"

Read This Also:- "अगर हिंदुस्तान में रह रहे हो, तो सहनशक्ति भी रखनी होगी" – हरियाणा के मंत्री अनिल विज