Molitics Logo
होम राष्ट्रीय पंजाब में AAP को नया झटका, डॉ. चरणजीत सिंह ने शिरोमणि अकाली दल जॉइन किया
राष्ट्रीय • पंजाब

पंजाब में AAP को नया झटका, डॉ. चरणजीत सिंह ने शिरोमणि अकाली दल जॉइन किया

डॉ. चरणजीत सिंह ने अकाली दल में शामिल होकर AAP को और नुकसान पहुँचाया।

पंजाब में AAP को नया झटका, डॉ. चरणजीत सिंह ने शिरोमणि अकाली दल जॉइन किया
फोटो: AAP Faces Another Setback in Punjab as Dr. Charanjit Singh Joins SAD

डॉ. चरणजीत सिंह ने अकाली दल की सदस्यता ग्रहण की

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और महत्वपूर्ण झटका लगा है। चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह रविवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ में अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के आवास पर पार्टी की सदस्यता ली।


डॉ. चरणजीत सिंह ने 2022 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उनका टिकट काटकर बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को उम्मीदवार घोषित किया।


टिकट कटने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया था ऐलान

टिकट कटने के बाद से डॉ. चरणजीत सिंह पार्टी नेतृत्व के प्रति असंतोष व्यक्त कर रहे थे और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी। इस संदर्भ में अकाली दल के वरिष्ठ नेता एनके शर्मा ने कहा कि डॉ. चरणजीत सिंह का दल में शामिल होना क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को मजबूत करेगा।


उनके इस निर्णय से आम आदमी पार्टी के लिए चुनौतियाँ बढ़ गई हैं, क्योंकि इससे पहले भी चार विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।


AAP छोड़ने वाले विधायकों की संख्या बढ़ी

डॉ. चरणजीत सिंह के शिरोमणि अकाली दल में जाने के साथ ही आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले विधायकों की कुल संख्या चार हो गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि वे पहले विधायक हैं जिन्होंने अकाली दल का दामन थामा है।


इससे पहले, 2 नवंबर को आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों हरमीत सिंह पठानमाजरा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली थी।


हाल ही में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच चुनावी गठबंधन के बाद से राज्य की राजनीतिक स्थिति में तेजी से बदलाव आ रहा है। मौजूदा विधायकों का लगातार विपक्षी खेमे में जाना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी चुनावी चुनौती बन गया है।