होली से परेशानी है तो घर में रहें— अनिल विज
समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में अनिल विज ने कहा, "अगर हिंदुस्तान का संधि-विच्छेद करें तो इसका अर्थ होता है— हिंदुओं का स्थान। अगर आप हिंदुओं के स्थान पर रह रहे हैं, तो हिंदू अपने त्योहारों को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। अगर इसका कोई छींटा आप पर पड़ जाए, तो आपको सहनशक्ति रखनी चाहिए।" उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "अगर बाहर बारिश हो रही हो और कोई नहीं भीगना चाहता, तो उसे घर पर ही रहना चाहिए। मैं भी होली नहीं खेलता, इसलिए घर में रहता हूं। लेकिन अगर बाहर जाऊंगा, तो कपड़े गीले होने की संभावना रहेगी, और इसे सहन करना ही पड़ेगा।"
मध्य प्रदेश के मंत्री ने भी दी प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "होली केवल एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। यह मतभेद मिटाने का त्योहार है। अगर किसी को होली से परेशानी है, तो बेहतर होगा कि वह घर से बाहर न निकले। लेकिन सभी को मिलकर इस पर्व का आनंद लेना चाहिए।"
इससे पहले यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी होली पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि "होली भाईचारे और आपसी सौहार्द का त्योहार है। अगर किसी को इससे दिक्कत है, तो वह देश छोड़कर चला जाए।" उन्होंने यह भी कहा कि "त्योहारों को मनाने में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए, और यदि कोई ऐसा करने की कोशिश करता है, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।"
Read This Also:- हरियाणा में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या, जमीनी विवाद निकला कारण
Read This Also:- हरियाणा में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या, जमीनी विवाद निकला कारण





