मुंबई पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया और जांच शुरू कर दी। धमकी देने वाले शख्स को चेंबूर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले साल दिसंबर में मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर एक धमकी भरा संदेश आया था, जिसमें दो संदिग्ध आईएसआई एजेंटों से जुड़े बम हमले की साजिश का दावा किया गया था।
इसके अलावा, पिछले साल कांदिवली निवासी 34 वर्षीय शीतल चव्हाण को भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। चव्हाण ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दावा किया था कि उसके पास प्रधानमंत्री पर हमला करने के लिए हथियार तैयार हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फ्रांस और अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। बुधवार से उनकी अमेरिकी यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर थीं। इस धमकी के बाद उनकी सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।
Read This Also:- Modi in France: भारत में निवेश का सही समय, 120 नए हवाई अड्डों के साथ बढ़ते अवसरों की ओर इशारा
Read This Also:- Modi in France: भारत में निवेश का सही समय, 120 नए हवाई अड्डों के साथ बढ़ते अवसरों की ओर इशारा





