Molitics Logo
होम 'देश दोतरफा खतरे में है', ओवैसी ने चीन और पाकिस्तान को बताया भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती

'देश दोतरफा खतरे में है', ओवैसी ने चीन और पाकिस्तान को बताया भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती

ओवैसी ने कहा, “हमारे देश की सीमाओं पर दो ऐसे देश मौजूद हैं जो भारत को अस्थिर करने की लगातार कोशिश कर सकते हैं। हमें सतर्क और तैयार रहना होगा।”

'देश दोतरफा खतरे में है', ओवैसी ने चीन और पाकिस्तान को बताया भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती
फोटो: 'देश दोतरफा खतरे में है', ओवैसी ने चीन और पाकिस्तान को बताया भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की सुरक्षा और आंतरिक एकता को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत इस समय दोतरफा खतरे का सामना कर रहा है—एक तरफ पाकिस्तान और दूसरी ओर चीन। ओवैसी ने कहा, “हमारे देश की सीमाओं पर दो ऐसे देश मौजूद हैं जो भारत को अस्थिर करने की लगातार कोशिश कर सकते हैं। हमें सतर्क और तैयार रहना होगा।”

AIMIM प्रमुख ने पाकिस्तान को 'गया-गुजरा और असफल राष्ट्र' बताते हुए भारतीय सेना की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि गलवान और लद्दाख में तैनात करीब 50 हजार भारतीय जवान बहादुरी से चीन का सामना कर रहे हैं। वे आंखों में आंखें डालकर खड़े हैं। ये देश की असली ताकत हैं।

हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि भारत की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई की देशभर में प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि यह समय देश में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मज़बूत करने का है। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से अपील की कि वे देश में भाईचारा और एकता को मजबूत करने वाले प्रयासों को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक सौहार्द ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।

इसके साथ ही ओवैसी ने वक्फ संपत्तियों से जुड़े कानूनों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे कानून बनाए जाते हैं जो समाज में विभाजन पैदा करें, तो फिर हम देश की एकता और अखंडता कैसे बनाए रख पाएंगे?