नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक हालिया कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से राष्ट्रगान का अपमान करने के मामले को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नीतीश कुमार ‘पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ में राष्ट्रगान के दौरान अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार से हंसते और बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे उनके कंधे पर थपकी देते हुए कुछ कहते भी दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने दर्शकों की ओर हाथ जोड़कर नमस्कार भी किया।
इससे पहले, जैसे ही कार्यक्रम में राष्ट्रगान की घोषणा हुई, नीतीश कुमार मंच से उतरकर प्रतिभागियों से मिलने चले गए। उनके इस व्यवहार को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विधानसभा में विपक्ष का हंगामा
मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को विधानमंडल सत्र के दौरान राजद के नेता हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे और "भारत में राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा" जैसे नारे लगाए।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से बिहार की छवि धूमिल हुई है और इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। दिलचस्प बात यह रही कि जब सदन में यह मुद्दा उठा, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वहां मौजूद थे।
Read This Also:- गोधरा कांड के बाद हुए दंगों में शामिल छह आरोपी बरी, SC ने दिया सबूत न होने का हवाला
Read This Also:- गोधरा कांड के बाद हुए दंगों में शामिल छह आरोपी बरी, SC ने दिया सबूत न होने का हवाला





