Molitics Logo
होम राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री को दिया सम्मान, लोग बोले- यही भारतीय राजनीति का असली स्तर

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री को दिया सम्मान, लोग बोले- यही भारतीय राजनीति का असली स्तर

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, जब मैं शनिवार को बेंगलुरु आया, तो मुझे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के घुटने के दर्द के बारे में पता चला। उन्हें कार्यक्रम में देखकर अच्छा |

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री को दिया सम्मान, लोग बोले- यही भारतीय राजनीति का असली स्तर
फोटो: Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को 'इन्वेस्ट कर्नाटक-2025' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, लेकिन एक खास वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। इस वीडियो में राजनाथ सिंह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया नजर आ रहे हैं, जो घुटने की चोट के कारण व्हीलचेयर पर थे। वीडियो में राजनाथ सिंह का हावभाव और उनकी प्रतिक्रिया लोगों को काफी पसंद आई, जिसके चलते यह वायरल हो गया।

व्हीलचेयर पर बैठे सीएम को देख बोले- "बैठे रहिए"


वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही राजनाथ सिंह की नजर व्हीलचेयर पर बैठे सिद्धारमैया पर पड़ी, उन्होंने हाथ के इशारे से उन्हें बैठे रहने के लिए कहा। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और सिद्धारमैया ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही राजनाथ सिंह को गुलदस्ता भेंट किया। इस भावनात्मक क्षण को किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, RSS संस्कृति से जोड़ा गया मामला


वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "क्या आपको कोई कांग्रेसी नेता ऐसा मिलेगा जो बीजेपी नेता को इसी तरह सम्मान दे? बीजेपी को छोड़िए, क्या कोई कांग्रेस नेता अपने ही नेताओं को इतना सम्मान देता है? इसे आरएसएस की संस्कृति कहते हैं!" इस ट्वीट के बाद कई अन्य यूजर्स ने भी इस विषय पर अपनी राय जाहिर की और वीडियो की जमकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घुटने की चोट से उबर रहे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक दिलचस्प सलाह भी दी। उन्होंने व्यंग्यपूर्ण अंदाज में कहा, "राजनीति में अपने पैरों को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि हर जगह बाधाएं मिलती हैं।" उनके इस मजाकिया बयान पर वहां मौजूद दर्शकों के बीच हंसी की लहर दौड़ गई, और खुद सिद्धारमैया भी मुस्कुराने लगे।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "जब मैं शनिवार को बेंगलुरु आया, तो मुझे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के घुटने के दर्द के बारे में पता चला। उन्हें कार्यक्रम में देखकर अच्छा लगा, इससे साफ है कि वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। सिद्धारमैया एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं और उन्होंने अपने रास्ते में आने वाली कई बाधाओं को पार किया है। मुझे विश्वास है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।"