उन्होंने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का उल्लेख करते हुए कहा कि ठीक उसी तरह का सपना अब राहुल गांधी और संजय राउत देख रहे हैं।
उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "मोहम्मद अली जिन्ना ने 1947 में भारत को विभाजित करने का ख्वाब देखा था, जिससे पाकिस्तान का जन्म हुआ। अब संजय राउत और राहुल गांधी भी उसी तरह का सपना संजोए हुए हैं। वे भारत को कमजोर करने और इसे दोबारा विभाजित करने की साजिश रच रहे हैं।"
'राहुल का राहु उद्धव ठाकरे की पार्टी पर हावी'
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शिवसेना (यूबीटी) और उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ उठने-बैठने और उनके करीब रहने के कारण, उनके ऊपर मंडराने वाला "राहु" अब उद्धव ठाकरे की पार्टी और उनके परिवार पर भी हावी हो गया है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "राहुल गांधी के विचारों और उनके राजनीतिक फैसलों का नकारात्मक प्रभाव अब उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी पर पड़ रहा है। राहुल गांधी जिन मुद्दों को उठाते हैं, वे देश को कमजोर करने वाले होते हैं, और अब शिवसेना (यूबीटी) भी उसी राह पर चलने लगी है।"
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संजय राउत पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे राहुल गांधी के साथ मिलकर देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय राउत और कांग्रेस को अच्छी तरह मालूम है कि भारत की जनता उनके इरादों को समझ चुकी है और अब उन्हें कभी समर्थन नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा, "संजय राउत और राहुल गांधी जानते हैं कि अब भारत की जनता उनके झूठे वादों और देशविरोधी मानसिकता को पूरी तरह से समझ चुकी है। उन्हें अब जनता का समर्थन नहीं मिलेगा, इसलिए वे चाहते हैं कि एक और पाकिस्तान बनाया जाए और उस पाकिस्तान का प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाया जाए।"
Read This Also:- पीएम मोदी के गुजरात दंगों पर बयान से कांग्रेस असहमत, इमरान मसूद ने कहा- ज़िम्मेदारी से बच रहे हैं
Read This Also:- पीएम मोदी के गुजरात दंगों पर बयान से कांग्रेस असहमत, इमरान मसूद ने कहा- ज़िम्मेदारी से बच रहे हैं





