Molitics Logo
होम पीएम मोदी के गुजरात दंगों पर बयान से कांग्रेस असहमत, इमरान मसूद ने कहा- ज़िम्मेदारी से बच रहे हैं

पीएम मोदी के गुजरात दंगों पर बयान से कांग्रेस असहमत, इमरान मसूद ने कहा- ज़िम्मेदारी से बच रहे हैं

उन्होंने कहा कि "गुजरात दंगों को लेकर भ्रम फैलाया गया था।" इस बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और प्रधानमंत्री पर ज़िम्मेदारी से |

पीएम मोदी के गुजरात दंगों पर बयान से कांग्रेस असहमत, इमरान मसूद ने कहा- ज़िम्मेदारी से बच रहे हैं
फोटो: पीएम मोदी के गुजरात दंगों पर बयान से कांग्रेस असहमत, इमरान मसूद ने कहा- ज़िम्मेदारी से बच रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ बातचीत में वर्ष 2002 के गुजरात दंगों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि "गुजरात दंगों को लेकर भ्रम फैलाया गया था।" इस बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और प्रधानमंत्री पर ज़िम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया। 

इमरान मसूद ने कहा, "प्रधानमंत्री जी को ज़िम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना बख़ूबी आता है। जब देश में कोई बड़ी घटना होती है, तो उसके लिए राहुल गांधी ज़िम्मेदार नहीं हो सकते, ज़िम्मेदार तो वही व्यक्ति होगा जो सत्ता में है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर 2002 में आप मुख्यमंत्री थे, तो उन घटनाओं की पूरी ज़िम्मेदारी भी आपकी बनती है।"

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पुराने विवादित मुद्दों को उछाल रही है ताकि लोगों का ध्यान मौजूदा समस्याओं से हटाया जा सके। उन्होंने कहा, "अब ये बातें पुरानी हो चुकी हैं, लेकिन देश में गड़े मुर्दे उखाड़ने और नफ़रत फैलाने का एक ट्रेंड शुरू हो गया है।" इमरान मसूद ने अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "आज अमेरिका हमारे नागरिकों को जानवरों की तरह बेड़ियों में जकड़कर वापस भेज रहा है, और हमें शर्म तक नहीं आ रही है। नेपाल जैसे छोटे देश के नागरिक भी इज्ज़त के साथ वापस लौट रहे हैं, लेकिन हमारे लोगों के साथ अमानवीय बर्ताव किया जा रहा है।"

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप को अपना दोस्त बताते हैं, लेकिन ट्रंप ने अपने भाषण में पाकिस्तान का धन्यवाद किया और भारत के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं। क्या ऐसे लोग हमारे दोस्त हो सकते हैं?"

Read This Also:- Aurangzeb Controversy: कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन बोले- ‘फडणवीस भी औरंगज़ेब जैसे क्रूर, सत्ता के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं।’