ट्रंप का दावा – रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की बढ़ी संभावना
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि गुरुवार को पुतिन के साथ उनकी लंबी और सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद अब इस संघर्ष के खत्म होने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,
"कल राष्ट्रपति पुतिन के साथ हमारी बहुत उपयोगी बातचीत हुई। मुझे पूरा भरोसा है कि इस भयानक और खूनी युद्ध को समाप्त किया जा सकता है।"
सूत्रों के अनुसार, अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने भी गुरुवार रात मास्को में रूसी अधिकारियों से मुलाकात की थी।
हालांकि, रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण न करने पर सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि,
"यदि यूक्रेनी सैनिक हथियार डालने से इनकार करते हैं, तो उन सभी को व्यवस्थित और निर्दयता से खत्म कर दिया जाएगा।"
यह बयान स्पष्ट करता है कि रूस इस युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए तैयार है, लेकिन यूक्रेनी सैनिकों को आत्मसमर्पण करना ही होगा।
30 दिन के युद्धविराम पर पुतिन-ज़ेलेंस्की की सहमति
प ने हाल ही में पुतिन से 30 दिनों के युद्धविराम पर चर्चा की थी, जिसे लेकर यूक्रेन और रूस दोनों ने सैद्धांतिक सहमति जताई है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी इस युद्धविराम प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा,
"हम इस संघर्ष को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह हमारे लिए व्यापक शांति योजना विकसित करने का एक बड़ा अवसर है।"
हालांकि, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने स्पष्ट किया कि युद्धविराम के कुछ प्रमुख मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं। ट्रंप के हस्तक्षेप और पुतिन के नरम रुख से यह संकेत मिल रहे हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध किसी ठोस समाधान की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम का अंतिम निर्णय किन शर्तों पर होगा, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।
Read This Also:- "अमेरिका फर्स्ट बनाम इंडिया फर्स्ट: पीएम मोदी ने ट्रंप की रणनीति और भारत-चीन संबंधों पर रखी राय"
Read This Also:- "अमेरिका फर्स्ट बनाम इंडिया फर्स्ट: पीएम मोदी ने ट्रंप की रणनीति और भारत-चीन संबंधों पर रखी राय"





