Molitics Logo
होम Parliament Session: मनरेगा फंड रोकने के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, टीएमसी सांसद ने गिरिराज सिंह पर कसा तंज

Parliament Session: मनरेगा फंड रोकने के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, टीएमसी सांसद ने गिरिराज सिंह पर कसा तंज

उन्होंने कहा, "आप एक केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन आपका व्यवहार ऐसा है जैसे आपको इस पद के लिए योग्य ही नहीं माना जाना चाहिए। आखिर आपको मंत्री किसने बना दिया?"

Parliament Session: मनरेगा फंड रोकने के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, टीएमसी सांसद ने गिरिराज सिंह पर कसा तंज
फोटो: Parliament Session: मनरेगा फंड रोकने के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, टीएमसी सांसद ने गिरिराज सिंह पर कसा तंज
मंगलवार को लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान उस समय तीखी नोकझोंक और हंगामे के हालात बन गए, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्र सरकार पर मनरेगा फंड को लेकर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधते हुए ऐसी टिप्पणी कर दी, जिस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और टीएमसी सांसद से माफी की मांग करने लगे। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ने स्थिति को संभालते हुए सभी सदस्यों से संयम बनाए रखने और मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की अपील की।

मनरेगा फंड को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे TMC सांसद


लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा योजना के फंड रोके जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "बार-बार सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि 25 लाख फर्जी मामलों का पता चला है। अगर यह सही है तो सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे, जांच करे और गिरफ्तारियां हों, लेकिन 25 लाख फर्जी मामलों के आधार पर 10 करोड़ लोगों का फंड क्यों रोका जा रहा है?" कल्याण बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के गरीबों के साथ अन्याय कर रही है और मनरेगा के तहत मिलने वाले पैसों को रोककर लोगों को आर्थिक संकट में डाल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अगर घोटाले के सबूत मिले हैं तो दोषियों को सजा दें, लेकिन पूरे राज्य को सजा देना उचित नहीं है।

गिरिराज सिंह पर टिप्पणी से भड़का सत्ता पक्ष


मनरेगा फंड के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कल्याण बनर्जी ने इस दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा, "आप एक केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन आपका व्यवहार ऐसा है जैसे आपको इस पद के लिए योग्य ही नहीं माना जाना चाहिए। आखिर आपको मंत्री किसने बना दिया?" टीएमसी सांसद के इस बयान पर सत्ता पक्ष के सांसद भड़क उठे और बनर्जी के बयान को असंसदीय करार देते हुए माफी की मांग करने लगे।  केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कहा कि यह संसद की गरिमा का उल्लंघन है और टीएमसी सांसद को अपने शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए। मेघवाल ने कहा, "लोकसभा में इस तरह के शब्दों का प्रयोग न केवल मंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि सदन की मर्यादा भी भंग करता है। यह अस्वीकार्य है और टीएमसी सांसद को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।"

सदन में माहौल गरमाता देख लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों से अपील की कि वे मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। अध्यक्ष ने कहा, "सदन में गरिमा और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कृपया अपने शब्दों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचें।" उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई सदस्य अनाधिकारिक तौर पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो अन्य सदस्यों को संयम बरतना चाहिए और उचित प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखनी चाहिए।

Read This Also:- Parliament Session: शिवराज सिंह ने DMK सांसदों के आरोपों पर दिया जवाब, बोले- भेदभाव का कोई सवाल नहीं