Molitics Logo
होम केशव प्रसाद मौर्य का तंज: "एक साल संघ की शाखा में रहें राहुल, समझ में आ जाएगा राष्ट्रवाद"

केशव प्रसाद मौर्य का तंज: "एक साल संघ की शाखा में रहें राहुल, समझ में आ जाएगा राष्ट्रवाद"

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राहुल गांधी को एक साल आरएसएस की शाखा में जाकर देखना चाहिए, ताकि उन्हें राष्ट्रवाद और सेवा की असली शिक्षा मिल सके।"

केशव प्रसाद मौर्य का तंज: "एक साल संघ की शाखा में रहें राहुल, समझ में आ जाएगा राष्ट्रवाद"
फोटो: केशव प्रसाद मौर्य का तंज: "एक साल संघ की शाखा में रहें राहुल, समझ में आ जाएगा राष्ट्रवाद"
गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय 84वें अधिवेशन के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला। राहुल ने संघ के मुखपत्र 'ऑर्गनाइज़र' का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उसमें ईसाई समुदाय पर हमले की बात की जाती है। उन्होंने इसे "एंटी-रिलीजन बिल" करार देते हुए कहा, “यह पूरे देश को जानना चाहिए कि ये किस प्रकार का एजेंडा चला रहे हैं।”

केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार: ‘राहुल एक साल संघ की शाखा में बिताएं’


राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राहुल गांधी को एक साल आरएसएस की शाखा में जाकर देखना चाहिए, ताकि उन्हें राष्ट्रवाद और सेवा की असली शिक्षा मिल सके।" उन्होंने राहुल के बयान को "तथ्यों से परे और दुर्भावनापूर्ण" बताया और कहा कि इस तरह के बयान केवल देश को भ्रमित करने के लिए दिए जाते हैं।

मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि 2012 से 2017 के बीच उनकी सरकार ने जिन पिछड़ों और दलितों के समर्थन से सत्ता हासिल की, सबसे अधिक अन्याय उन्हीं पर हुआ। "अखिलेश यादव ने सभी पिछड़ी जातियों के अधिकार छीनकर केवल अपनी जाति को फायदा पहुंचाया। यह एक सामाजिक अपराध है।"

मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर हमला


अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मोदी सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को अपने पूंजीपति मित्रों के हवाले कर रहे हैं। "नेहरू जी ने जो देश के लिए संस्थाएं बनाईं, मोदी सरकार उन्हें एक-एक कर खत्म कर रही है। वे सिर्फ कांग्रेस को गालियां देने में लगे रहते हैं, जबकि असल मुद्दों पर कोई बात नहीं करते।"

Read This Also:- चंद्रशेखर आजाद का वक्फ कानून के विरुद्ध बिगुल, देशभर में चलाएंगे जन आंदोलन