'तिहाड़ जेल में सुधार कार्य करें केजरीवाल' – उदित राज
एएनआई से बातचीत में उदित राज ने कहा, "अरविंद केजरीवाल शुरू से ही एक कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों से बच पाएंगे। अगर वह राज्यसभा पहुंच भी जाते हैं, तो भी उनका तिहाड़ जेल जाना लगभग तय है। उन्हें वहां कैदियों के सुधार कार्यक्रमों पर काम करना चाहिए और तिहाड़ जेल का मुख्यमंत्री बनने पर विचार करना चाहिए।" अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों को तब बल मिला जब आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए मौजूदा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बना दिया। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि संजीव अरोड़ा की सीट अब आप संयोजक को मिल सकती है।
अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, कहा- 'शराब घोटाले का सरगना केजरीवाल'
इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल को दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाले का 'सरगना' करार देते हुए आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार से बचने के लिए राज्यसभा का सहारा लेने की कोशिश कर रहे हैं। एएनआई से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा, "दिल्ली विधानसभा में 14 सीएजी रिपोर्ट्स को पेश करने से रोकने की कोशिश की गई थी। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी नहीं चाहती थी कि उनका भ्रष्टाचार दुनिया के सामने आए, लेकिन अब वह पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। यह रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में पेश कर दी गई है, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद हम इसे सार्वजनिक करेंगे।"
इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल को दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाले का 'सरगना' करार देते हुए आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार से बचने के लिए राज्यसभा का सहारा लेने की कोशिश कर रहे हैं।
Read This Also:- Delhi: ‘आप’ विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका, बैरिकेड्स लगाकर बंद किया रास्ता
Read This Also:- Delhi: ‘आप’ विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका, बैरिकेड्स लगाकर बंद किया रास्ता





