"भाजपा में पहले से ही आईएसआई की घुसपैठ"
गोगोई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,
"अगर इतिहास देखें, तो मध्यप्रदेश में आईएसआई एजेंट गिरफ्तार किए गए थे, जो भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ में शामिल थे। अब तक आईएसआई कांग्रेस में घुसपैठ नहीं कर पाई है, लेकिन भाजपा के अंदर इसका प्रवेश पहले ही हो चुका है।"
उन्होंने सवाल उठाया, "आईएसआई का असली स्वागत किसने किया? भाजपा आज कांग्रेस पर आरोप लगा रही है, लेकिन 2016 में पठानकोट हमले के दौरान आईएसआई को भारत आने की अनुमति किसने दी थी? यह भाजपा सरकार थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2015 में पाकिस्तान गए थे और वहां बिरयानी खाने की तस्वीरें सामने आई थीं। तब किसी ने विरोध क्यों नहीं किया?"
"भाजपा विवादों में उलझी, कांग्रेस असम के विकास पर केंद्रित"
गौरव गोगोई ने कहा कि कांग्रेस ओछी और निराधार राजनीति में शामिल होने के बजाय असम को नई अर्थव्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य नीति देने पर काम कर रही है।
"हम बेकार की राजनीति करने में समय नहीं गवाएंगे। असम की जनता हमसे उम्मीद करती है कि हम राज्य के लिए ठोस नीतियां लेकर आएं। भाजपा बेबुनियाद विवादों में उलझी हुई है, जबकि कांग्रेस असम के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।"
गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह सांसदों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को नहीं समझते।
"मुख्यमंत्री को संसद की कार्यवाही और सांसदों की जिम्मेदारियों की जानकारी नहीं है। हमने विदेश नीति पर एक मंच का आयोजन किया था, जिसमें कई प्रमुख लोग शामिल हुए थे। भाजपा के भी शीर्ष नेता इस मंच का हिस्सा बने थे, और मैं इसके सबूत भी पेश करूंगा।"
Read This Also:- दिल्ली में यमुना सफाई के लिए बीजेपी का बड़ा वादा, क्या चार साल में होगा असर?
Read This Also:- दिल्ली में यमुना सफाई के लिए बीजेपी का बड़ा वादा, क्या चार साल में होगा असर?





