बीजेपी का दावा – केजरीवाल की नजर पंजाब पर
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हाल ही में दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल अब पंजाब की कमान संभालने की योजना बना रहे हैं। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की एक गुप्त बैठक बुलाई थी। सिरसा का कहना था कि AAP पंजाब के सीएम भगवंत मान को कमजोर कर रही है और उन्हें हटाने की तैयारी में है।
कांग्रेस का भी आरोप – भगवंत मान को हटाने की चल रही साजिश
बीजेपी के अलावा कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी पर भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद AAP बचाव की मुद्रा में आ गई है और अब पार्टी पंजाब में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए भगवंत मान को किनारे कर सकती है।
हालांकि, भगवंत मान ने इन तमाम अटकलों को निराधार बताया और कहा कि पार्टी पूरी तरह से संगठित है और ऐसी अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने जोर देकर कहा कि अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं और पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन की कोई योजना नहीं है।
Read This Also:- दिल्ली विधानसभा में दलित नेतृत्व की मांग, स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को लिखा पत्र
Read This Also:- दिल्ली विधानसभा में दलित नेतृत्व की मांग, स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को लिखा पत्र





