Molitics Logo
होम बिहार में धीरेंद्र शास्त्री बनाम RJD, चंद्रशेखर बोले- संविधान विरोधी बयानबाजी हो रही

बिहार में धीरेंद्र शास्त्री बनाम RJD, चंद्रशेखर बोले- संविधान विरोधी बयानबाजी हो रही

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, धीरेंद्र शास्त्री को जेल भेज देना चाहिए, क्योंकि वे संविधान |

बिहार में धीरेंद्र शास्त्री बनाम RJD, चंद्रशेखर बोले- संविधान विरोधी बयानबाजी हो रही
फोटो: Dhirendra Shastri vs RJD in Bihar
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और आरजेडी विधायक चंद्रशेखर के बीच हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर तीखी बहस छिड़ गई है। धीरेंद्र शास्त्री ने जहां खुद को हिंदुत्व का प्रचारक बताते हुए हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया, वहीं चंद्रशेखर ने उन पर संविधान विरोधी बयान देने का आरोप लगाया और उन्हें जेल भेजने की मांग कर दी।

बिहार में कथा के लिए पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "हम किसी राजनीतिक दल के प्रचारक नहीं हैं, बल्कि हिंदुत्व के प्रचारक हैं। जब तक हमारे प्राण रहेंगे, हम हिंदुओं के लिए जीएंगे और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे।" उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भारत को विभाजित नहीं होने देंगे और हिंदुओं की संख्या कम नहीं होने देंगे। 

शास्त्री ने आगे कहा, "अगर किसी देश से मुसलमानों को निकाला जाता है, तो उनके पास जाने के लिए 65 इस्लामिक देश हैं, लेकिन अगर हिंदुओं को फिजी, सूरीनाम, पाकिस्तान, भारत, नेपाल और मॉरीशस से निकाला गया, तो वे कहां जाएंगे?" बिहार में विरोध झेल रहे धीरेंद्र शास्त्री ने चेतावनी दी, "हमें जितना रोका जाएगा, हम उतनी बार आएंगे और कथा करेंगे। अगर रोकने की कोशिश की गई, तो मैं यहीं मकान बना लूंगा और अगर मर भी गया, तो बिहार में ही जन्म लूंगा।"

आरजेडी नेता चंद्रशेखर का पलटवार


धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "धीरेंद्र शास्त्री को जेल भेज देना चाहिए, क्योंकि वे संविधान विरोधी बातें कर रहे हैं।" उन्होंने सवाल उठाया, "क्या हमारा संविधान हिंदू राष्ट्र बनाने की इजाजत देता है?" चंद्रशेखर ने धीरेंद्र शास्त्री की तुलना विवादित बाबाओं से करते हुए कहा, "ये भी राम रहीम और आसाराम जैसी ही कैटेगरी के बाबा हैं। अगर इनकी अंदरूनी जांच कराई जाए, तो असली सच्चाई सामने आ जाएगी।"

Read This Also:- बिहार चुनाव में नीतीश कुमार ही होंगे NDA का चेहरा, सम्राट चौधरी ने किया साफ़