'प्यारी दीदी योजना' का भी किया था ऐलान
कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'प्यारी दीदी योजना' का ऐलान करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में आती है, तो पार्टी हर महीने महिलाओं को 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। शिवकुमार ने आश्वासन दिया था कि पार्टी की पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी जाएगी। इसी तरह की योजना कर्नाटक में भी सफलतापूर्वक लागू हो रही है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि यह योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात है। कर्नाटक में जैसे वादा निभाया गया, उसी तरह दिल्ली में भी वादा निभाया जाएगा। सरकार बनने पर दिल्ली की हर 'प्यारी दीदी' के खाते में 2,500 रुपये प्रतिमाह आएंगे।
शिवकुमार ने कहा था, "कर्नाटक में महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। जब दिल्ली में कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो पहली कैबिनेट बैठक में यह योजना लागू की जाएगी। मैं यहां कर्नाटक मॉडल की तरह 'प्यारी दीदी योजना' की घोषणा करने आया हूं। मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र में हमारी योजना को बीजेपी कॉपी कर रही है।"। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को चुनाव जीतने पर 2,100 रुपये देने का वादा किया था। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Read This Also:- योगी ने वक्फ बोर्ड को लेकर अखिलेश और कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ‘बोर्ड से एक-एक इंच ज़मीन वापस लेंगे!’
Read This Also:- योगी ने वक्फ बोर्ड को लेकर अखिलेश और कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ‘बोर्ड से एक-एक इंच ज़मीन वापस लेंगे!’





