इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता बूथ के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे, और उनके विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए, जिससे माहौल और भी गरमा गया। हंगामा उस समय शुरू हुआ जब कुछ महिलाओं ने यह दावा किया कि जब वे मतदान करने के लिए पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम से पहले ही वोट डाला जा चुका था।
भाजपा के समर्थकों ने आरोप लगाया कि सीलमपुर सीट से सटे यूपी के लोनी क्षेत्र से कुछ लोग लाकर बुर्के में छिपकर मतदान कर रहे थे। उनका कहना था कि यह पूरी प्रक्रिया धोखाधड़ी का हिस्सा है, और इससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया और बाद में स्थिति शांत हो गई। इस घटना के बाद दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रखा, जिससे चुनावी माहौल और भी गरमाया।
Read This Also:- Delhi Polls: विधानसभा चुनाव में 60.42% मतदान, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक तो नई दिल्ली में सबसे कम वोटिंग
Read This Also:- Delhi Polls: विधानसभा चुनाव में 60.42% मतदान, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक तो नई दिल्ली में सबसे कम वोटिंग





