आरजेडी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'बिहार में अपराधी राज'
लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हुई समीक्षा बैठक पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रवक्ता शक्ति यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार की खुद समीक्षा होनी चाहिए। वह अब शासन चलाने की स्थिति में नहीं हैं। बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है, जिससे जनता दहशत में है। पुलिसकर्मियों को सरेआम पीटा जा रहा है। ऐसे में कानून का राज नाम की कोई चीज नहीं बची है। बिहार में अब अपराधियों का शासन चल रहा है। 14 करोड़ बिहारवासी अराजकता के माहौल में जीने को मजबूर हैं।"
आरजेडी प्रवक्ता ने नीतीश कुमार के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा, "पिछले 20 वर्षों में बिहार में 60,000 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। अगर मासिक औसत निकाला जाए तो हर महीने 250 से ज्यादा लोगों की हत्या हो रही है। 25,000 से अधिक बलात्कार और गैंगरेप की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसका मतलब यह है कि हर महीने औसतन 150 रेप के मामले सामने आ रहे हैं।"
शक्ति यादव ने नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि राज्य का शासन अपराधियों के सामने घुटने टेक चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बीजेपी के चरणों में झुक गए हैं, और राज्य में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जो सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में असफल हो, उसे समीक्षा बैठक करने का कोई हक नहीं है।" बिहार में पुलिस बल पर हो रहे हमलों और बढ़ते अपराध के आंकड़ों से साफ है कि राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पुलिसकर्मियों को सरेआम पीटा जा रहा है, उनकी हत्याएं हो रही हैं, और अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
Read This Also:- Bihar: 'हम जवाब देने को तैयार, लेकिन आप सुनना नहीं चाहते'- विधानसभा में गरजे नीतीश कुमार
Read This Also:- Bihar: 'हम जवाब देने को तैयार, लेकिन आप सुनना नहीं चाहते'- विधानसभा में गरजे नीतीश कुमार





