Molitics Logo
होम दिल्ली में कांग्रेस की करारी हार, बिहार में भी पड़ेगा असर? सांसद तारिक अनवर ने उठाए सवाल

दिल्ली में कांग्रेस की करारी हार, बिहार में भी पड़ेगा असर? सांसद तारिक अनवर ने उठाए सवाल

तारिक अनवर ने सोशल मीडिया पर लिखा, कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत है। पार्टी को तय करना होगा कि वह गठबंधन की राजनीति करेगी या अकेले |

दिल्ली में कांग्रेस की करारी हार, बिहार में भी पड़ेगा असर? सांसद तारिक अनवर ने उठाए सवाल
फोटो: Tariq Anwar, Congress
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए झटका साबित हुए, लेकिन कांग्रेस के लिए यह गहरी चिंता का विषय बन गया है। राजधानी में पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी, जिससे उसके भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों से लेकर चाय की दुकानों तक कांग्रेस के हालात पर चर्चा हो रही है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार के कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने पार्टी नेतृत्व पर तल्ख सवाल उठाए हैं।

तारिक अनवर की नसीहत—रणनीति साफ करें कांग्रेस


तारिक अनवर ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से पार्टी की राजनीतिक रणनीति और भविष्य की योजना को स्पष्ट करने की मांग की है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत है। पार्टी को तय करना होगा कि वह गठबंधन की राजनीति करेगी या अकेले आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही संगठन में मूलभूत बदलाव भी बेहद जरूरी हो गया है।" उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। दिल्ली में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन का असर बिहार में भी पड़ सकता है, जहां पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ गठबंधन में है।

दिल्ली में खाता भी नहीं खोल सकी कांग्रेस


दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी को महज 6% से अधिक वोट मिले, जबकि भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया। आम आदमी पार्टी (AAP) भी पिछली बार के मुकाबले कमजोर पड़ी और 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस के लिए एकमात्र राहत की बात यह रही कि उसके मत प्रतिशत में 2% की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह नाकाफी है।

क्या बिहार में कांग्रेस को झटका लगेगा?


दिल्ली में मिली हार के बाद कांग्रेस के लिए अगली परीक्षा बिहार में होगी, जहां कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली के नतीजों का असर बिहार के गठबंधन पर भी पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) बिहार में कांग्रेस को कम सीटें देने की तैयारी में है। दिल्ली की हार से कांग्रेस की सौदेबाजी की ताकत कमजोर हुई है, जिससे आरजेडी को सीट बंटवारे में ऊपरी हाथ मिल सकता है।

Read This Also:- राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री को दिया सम्मान, लोग बोले- यही भारतीय राजनीति का असली स्तर