Molitics Logo
होम एअर इंडिया फ्लाइट में दिखे कॉकरोच, यात्री परेशान, सीट बदली और इमरजेंसी लैंडिंग

एअर इंडिया फ्लाइट में दिखे कॉकरोच, यात्री परेशान, सीट बदली और इमरजेंसी लैंडिंग

एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, "कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही फ्लाइट AI180 में दो यात्रियों ने विमान में छोटे कॉकरोच देखे, जिससे वे काफी परेशान हो गए।

एअर इंडिया फ्लाइट में दिखे कॉकरोच, यात्री परेशान, सीट बदली और इमरजेंसी लैंडिंग
फोटो: एअर इंडिया फ्लाइट में दिखे कॉकरोच, यात्री परेशान, सीट बदली और इमरजेंसी लैंडिंग
बेंगलुरु से कोलकाता जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में उस वक्त हंगामा मच गया जब दो यात्रियों ने विमान में कॉकरोच देखे। फ्लाइट संख्या AI180 में यह घटना रविवार को सामने आई, जिसके बाद यात्रियों की नाराज़गी और असहजता के चलते क्रू को न केवल सीटें बदलनी पड़ीं बल्कि विमान को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आपात रूप से लौटाना पड़ा। एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, "कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही फ्लाइट AI180 में दो यात्रियों ने विमान में छोटे कॉकरोच देखे, जिससे वे काफी परेशान हो गए। इस स्थिति को देखते हुए हमारे केबिन क्रू ने तुरंत दोनों यात्रियों की सीट बदल दी और उन्हें आरामदायक स्थान पर बैठाया गया।"

एअर इंडिया: ग्राउंड स्टाफ ने की गहन सफाई


प्रवक्ता ने बताया कि विमान कोलकाता में ईंधन भराव के दौरान रुका, इस दौरान ग्राउंड क्रू ने गहन सफाई अभियान चलाया।उन्होंने कहा, "हमारे नियमित फ्यूमिगेशन प्रयासों के बावजूद, ग्राउंड ऑपरेशन के समय कुछ कीड़े विमान में घुस सकते हैं। घटना के स्रोत की जांच की जा रही है, और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचाव के लिए अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।" 

तकनीकी खराबी से भी वापस लौटा एअर इंडिया का विमान


उसी दिन एक अन्य घटना में, बेंगलुरु से कोलकाता जा रही फ्लाइट IX2718 को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के दो घंटे बाद वापस बेंगलुरु लौटना पड़ा। यह उड़ान एयरबस A320 विमान द्वारा संचालित थी। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया, "विमान में तकनीकी समस्या आने के बाद पायलट ने एहतियातन विमान को वापस लौटाया। सुरक्षित लैंडिंग से पहले विमान ने हवा में कुछ देर तक चक्कर लगाए ताकि ईंधन और वजन कम किया जा सके।" यात्रियों को कोलकाता ले जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। 

हालांकि यात्रियों की संख्या और तकनीकी खामी की सटीक प्रकृति के बारे में विवरण साझा नहीं किया गया है। एअर इंडिया ने दोनों घटनाओं पर खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है। प्रवक्ता ने कहा, "हम इन घटनाओं की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं।"