अखिलेश यादव की इस डिमांड पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कड़ा रुख अपनाया और कहा, "अखिलेश जी, यह उचित नहीं है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान आपको पर्याप्त समय दिया जाएगा।" स्पीकर ने अखिलेश यादव से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की और बताया कि बजट के दौरान इस प्रकार की मांग करना अनुचित है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में वे पूरी बात रख सकते हैं।
सपा सदस्यों के हंगामे के बीच, स्पीकर ओम बिरला ने वित्त मंत्री से बजट भाषण शुरू करने का अनुरोध किया। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट भाषण शुरू किया, हालांकि कुछ मिनटों तक सपा सदस्य महाकुंभ हादसे पर चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा में नारेबाजी करते रहे। अंततः, विपक्षी सदस्य संसद से वॉकआउट कर गए।
इसके पूर्व, अखिलेश यादव ने संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए महाकुंभ हादसे का मुद्दा उठाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा, "बजट किसी को मायूस न कर दे, क्योंकि कुंभ में लोग भटक रहे हैं और अपनों को खोने की स्थिति में हैं। केंद्रीय मंत्री महाकुंभ में नहाकर आ गए, जबकि उसी कुंभ में कई जानें चली गईं।" सपा प्रमुख ने सवाल किया कि कुंभ के लिए निर्धारित बजट का क्या हुआ, और सरकार से अपेक्षा की कि वह जागे और हिंदू धर्म के अनुयायियों की जान की कीमत समझे।
Read This Also:- Budget 2025-26: टैक्स राहत, किसानों के लिए योजनाएं और विकास का नया रोडमैप, बजट की 10 ख़ास बातें
Read This Also:- Budget 2025-26: टैक्स राहत, किसानों के लिए योजनाएं और विकास का नया रोडमैप, बजट की 10 ख़ास बातें





