उन्होंने इसे "सोची-समझी रणनीति" करार देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को पूरी तरह पता है कि धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है, फिर भी उसने यह कदम केवल अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए उठाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा,
"सिर्फ धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है और इसकी अनुमति नहीं है। बावजूद इसके, सिद्धारमैया सरकार ने वोट बैंक को साधने के लिए यह संवैधानिक उल्लंघन किया है। यह फैसला राहुल गांधी के इशारे और संरक्षण में लिया गया है।"
राहुल गांधी और मनमोहन सिंह की टिप्पणियों से की तुलना
सूर्या ने राहुल गांधी के बयान की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उस टिप्पणी से की, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस के लिए यही धर्मनिरपेक्षता और संविधान की परिभाषा है?
"लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी पूरे देश में घूम-घूमकर वही बातें कह रहे हैं, जो मनमोहन सिंह ने कही थीं – कि देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार है।"
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित लाभों को छीनने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा विधानसभा से लेकर संसद और अदालतों तक इस फैसले का विरोध करेगी।
सूर्या ने कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि क्या यही धर्मनिरपेक्षता है, जो संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर ने परिकल्पित की थी? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार एससी/एसटी के अधिकारों को छीनकर अल्पसंख्यकों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
"आप खुद को पिछड़े वर्गों और अंबेडकरवादी विचारधारा का समर्थक बताते हैं, लेकिन आपके फैसले से एससी/एसटी वर्गों का नुकसान हो रहा है। भाजपा इस अन्याय के खिलाफ विधानसभा के अंदर और बाहर लड़ाई लड़ेगी, इसे संसद में उठाएगी और अदालत में भी चुनौती देगी।"
सरकारी सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक मंत्रिमंडल ने कर्नाटक सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता (KTPP) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी है, जिससे अल्पसंख्यक ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
हालांकि, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यह आरक्षण केवल मुस्लिम समुदाय के लिए नहीं, बल्कि सभी अल्पसंख्यक समूहों और पिछड़े वर्गों के लिए लागू होगा। उन्होंने कहा कि इस संशोधन को मौजूदा विधानसभा सत्र में पेश किए जाने के बाद लागू किया जाएगा।
Read This Also:- पिछले जन्म में शिवाजी महाराज थे PM मोदी? BJP सांसद के दावे से मचा बवाल
Read This Also:- पिछले जन्म में शिवाजी महाराज थे PM मोदी? BJP सांसद के दावे से मचा बवाल





