प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर उठाए सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी तेज प्रताप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी और अमित शाह कई बार बिहार आ चुके हैं और कई घोषणाएं भी कर चुके हैं, लेकिन बिहार को इनसे कोई वास्तविक लाभ नहीं हुआ। उनके आने से आखिर फायदा क्या हुआ?"
तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही कुछ लोग "दंगे भड़काने और समाज को बांटने" के मकसद से बिहार आते हैं। तेज प्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें बाबा ने कहा था कि "जो कुंभ में नहीं जाएगा, वह देशद्रोही होगा।" इस पर तेज प्रताप ने जवाब देते हुए कहा, "अगर ऐसा है, तो खुद बाबा बागेश्वर ही देशद्रोही हैं।"
आईआईटियन बाबा को बताया ‘ढोंगी’
भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर भविष्यवाणी करने वाले आईआईटियन बाबा को लेकर भी तेज प्रताप ने कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "वह ढोंगी हैं, उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वह खुद अपने माता-पिता का ख्याल नहीं रख पाए। अगर उनमें इतनी ही भविष्यवाणी की शक्ति है, तो महाकुंभ में लगी आग के बारे में पहले क्यों नहीं बताया?" बाबा बागेश्वर के हिंदू राष्ट्र संबंधी बयान पर भी तेज प्रताप ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई—हम सब भाई-भाई हैं। देश की एकता और भाईचारा सबसे ऊपर है।"
महाकुंभ में भगदड़ के दौरान मारे गए लोगों के संबंध में बाबा बागेश्वर ने कहा था कि "उन्हें मोक्ष मिल गया।" इस पर तेज प्रताप यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा, "मोक्ष केवल गया के विष्णु देव मंदिर में मिलता है, न कि किसी और जगह।"
Read This Also:- पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, विकास को लेकर NDA की सरकार पर साधा निशाना
Read This Also:- पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, विकास को लेकर NDA की सरकार पर साधा निशाना





