पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि कबीर भवन का निर्माण कांग्रेस सरकार ने 12 करोड़ रुपये की लागत से कराया था, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसे नज़रअंदाज़ किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ के सरोवर की सफाई तक को लेकर आप सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया, जबकि कांग्रेस सरकार ने इसके लिए आधुनिक मशीनरी मुहैया कराई थी।
उन्होंने कहा, “आप सरकार सिर्फ बाबा साहेब की तस्वीरें लगाकर राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है, जबकि असली काम कहीं नहीं हो रहा। कपूरथला स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में अंबेडकर पर रिसर्च सेंटर के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन तीन साल में एक ईंट भी नहीं रखी गई।”
चन्नी ने डेरा सचखंड बल्लां का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गुरु रविदास पर रिसर्च सेंटर के लिए डेरा प्रबंधन को 25 करोड़ रुपये का चेक जारी किया था। “चुनाव के समय केजरीवाल एंड कंपनी ने फिर वही चेक लेकर प्रचार किया, लेकिन वह राशि आज तक जारी नहीं की गई,” चन्नी ने आरोप लगाया।
शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर भी चन्नी ने आप सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “हाईकोर्ट के आदेश के बाद आरटीई कानून की अधिसूचना तो जारी की गई, लेकिन अमल के लिए कोई पहल नहीं हुई। प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों को दाखिले नहीं मिल रहे हैं।”
महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देने के वादे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “चुनाव से पहले फार्म भरवाकर वोट बटोरे गए, लेकिन 40 महीने बाद भी एक रुपया नहीं मिला। अब महिलाएं पूछती हैं – दिल्ली वाले केजरीवाल अंकल उनके अकाउंट में पैसा कब भेजेंगे?”
Read This Also:- Gujarat: कांग्रेस बीजेपी की बी-टीम बन चुकी है, उसे वोट देना बेकार है, विसावदर की रैली में बोले केजरीवाल
Read This Also:- Gujarat: कांग्रेस बीजेपी की बी-टीम बन चुकी है, उसे वोट देना बेकार है, विसावदर की रैली में बोले केजरीवाल





