Molitics Logo
होम दिल्ली की एक अदालत ने ED के निदेशक राहुल नवीन को किया तलब, 88 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

दिल्ली की एक अदालत ने ED के निदेशक राहुल नवीन को किया तलब, 88 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन को तलब किया है। अदालत ने उन्हें सेबी से संबंधित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में 88 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपियों को दस्तावेजों की कॉपी उपलब्ध कराने में एजेंसी की विफलता

दिल्ली की एक अदालत ने ED के निदेशक राहुल नवीन को किया तलब, 88 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
फोटो: Delhi court, ED Director Rahul Naveen
दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन को तलब किया है। अदालत ने उन्हें सेबी से संबंधित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में 88 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपियों को दस्तावेजों की कॉपी उपलब्ध कराने में एजेंसी की विफलता को लेकर पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले में यूनिकॉन सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रमोटरों के खिलाफ जांच चल रही है। अतिरिक्त सत्र जज अपर्णा स्वामी ने ईडी के निदेशक राहुल नवीन को 26 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें आरोपियों को उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की स्थिति लिखित रूप में अदालत के सामने प्रस्तुत करनी होगी। 

अदालत ने यह निर्देश तब दिया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उप निदेशक दीपिन गोयल ने अदालत के समक्ष यह कहा कि आरोपियों को जो दस्तावेज़ की कॉपियां दी गई हैं, वे विभाग के पास उपलब्ध सबसे अच्छी और सही कॉपियां हैं। जज ने मामले में हुई देरी और 25 जनवरी को सुनवाई के दौरान ईडी के वकील की अनुपस्थिति पर भी ध्यान दिया। अदालत ने इस देरी पर गंभीरता से गौर किया और कहा कि इस मामले में उत्पन्न हुई अनावश्यक देरी को देखते हुए, साथ ही 28 मार्च 2024 को दिए गए आदेश पत्रों के तहत दस्तावेजों की स्पष्ट और सही प्रतियां उपलब्ध कराए जाने को लेकर अदालत को अब यह कदम उठाना जरूरी लगा।

 जज ने कहा कि इस स्थिति में ईडी के निदेशक को जांच अधिकारी के साथ अदालत में उपस्थित होकर आरोपियों को दिए जाने वाले दस्तावेजों की स्थिति लिखित रूप में प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि मामले की प्रगति सुनिश्चित हो सके और आरोपियों को पूरी पारदर्शिता के साथ दस्तावेज़ मिल सकें।

Read This Also:- एनसीआर में स्कूलों और दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसी को जाँच में कुछ नहीं मिला