Molitics Logo
होम राष्ट्रीय ऑपरेशन सिंदूर पर सबूत क्यों चाहिए, वीरता पर सवाल क्यों?, संबित पात्रा ने विपक्ष घेरा
राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर पर सबूत क्यों चाहिए, वीरता पर सवाल क्यों?, संबित पात्रा ने विपक्ष घेरा

उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जयराम रमेश और अन्य नेता भारतीय सेना की वीरता और कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर सबूत क्यों चाहिए, वीरता पर सवाल क्यों?, संबित पात्रा ने विपक्ष घेरा
फोटो: ऑपरेशन सिंदूर पर सबूत क्यों चाहिए, वीरता पर सवाल क्यों?, संबित पात्रा ने विपक्ष घेरा
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जयराम रमेश और अन्य नेता भारतीय सेना की वीरता और कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। पात्रा ने इन नेताओं को 'सबूत गैंग' करार देते हुए कहा कि ये भारत की जवाबी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। 

संबित पात्रा ने कहा, "जयराम रमेश गांधी परिवार के करीबी हैं, और उन्होंने तो आतंकवादियों की तुलना भारतीय सांसदों से कर दी। वे सांसद किसी विदेश भ्रमण पर नहीं गए हैं, बल्कि भारत की स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ हमारे रुख को वैश्विक मंचों पर मजबूती से रखने गए हैं।"

बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा, "राहुल गांधी, जयराम रमेश और रेवंत रेड्डी जैसे नेता पूछ रहे हैं कि कितने राफेल विमानों ने हमला किया और कितने पाकिस्तानी एयरबेस नष्ट हुए। वे यह नहीं पूछते कि भारत ने आतंकियों के खिलाफ कितनी बड़ी कार्रवाई की, बल्कि यह पूछते हैं कि कितने भारतीय विमान क्षतिग्रस्त हुए।"

संबित पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी में अब दो गुट हैं—एक जो राष्ट्र के पक्ष में बोलना चाहता है, लेकिन नेतृत्व के दबाव में ऐसा नहीं कर पा रहा, और दूसरा गुट जो पाकिस्तान के प्रति नरम रुख रखता है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जो पाकिस्तान के 'बब्बर' हैं, वही भारत के 'गब्बर' हैं। लेकिन भारत की वीरता और सामर्थ्य से गब्बर की हार तय है।"