Molitics Logo
होम राष्ट्रीय कांग्रेस नेता उदित राज बोले- शशि थरूर अब कांग्रेस में नहीं, बीजेपी के स्टार स्पीकर लगते हैं
राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता उदित राज बोले- शशि थरूर अब कांग्रेस में नहीं, बीजेपी के स्टार स्पीकर लगते हैं

शशि थरूर भाजपा के सुपर प्रवक्ता' बन गए हैं और वे उन बातों को कह रहे हैं जो खुद भाजपा नेता तक नहीं बोल रहे। क्या शशि थरूर भाजपा के 'सुपर प्रवक्ता' बन गए हैं

कांग्रेस  नेता उदित राज बोले- शशि थरूर अब कांग्रेस में नहीं, बीजेपी के स्टार स्पीकर लगते हैं
फोटो: कांग्रेस नेता उदित राज बोले- शशि थरूर अब कांग्रेस में नहीं, बीजेपी के स्टार स्पीकर लगते हैं
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य संघर्ष के बाद विभिन्न देशों में गए भारतीय प्रतिनिधिमंडलों ने पाकिस्तान की आतंकी साजिशों को वैश्विक मंचों पर बेनकाब किया है। अमेरिकी महाद्वीप में भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर ने पनामा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा, “हमने पहली बार नियंत्रण रेखा पार कर हमला किया।” थरूर के इस बयान पर कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता उदित राज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शशि थरूर भाजपा के 'सुपर प्रवक्ता' बन गए हैं और वे उन बातों को कह रहे हैं जो खुद भाजपा नेता तक नहीं बोल रहे। क्या उन्हें पता है कि पहले की सरकारें आतंकवाद पर क्या करती थीं? सरकार भारतीय सेना के पराक्रम का राजनीतिक फायदा उठा रही है।


पनामा असेंबली के अध्यक्ष डाना कास्टानेडा से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए थरूर ने बताया कि उन्होंने कश्मीर के पहलगाम की एक पारंपरिक शॉल पनामा असेंबली अध्यक्ष को भेंट की। यही वह स्थान है जहां हाल ही में आतंकी हमला हुआ था। थरूर ने कहा, “यह शॉल उस जगह की है जहां हमने अपने नागरिक खोए। पनामा के राष्ट्रपति ने हमें 'योद्धाओं का प्रतीक' भेंट किया और आशा जताई कि हम आतंकवाद के खिलाफ उसी ताकत से लड़ेंगे। यह एक भावनात्मक और शक्तिशाली क्षण था।”


शशि थरूर ने यह भी कहा कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी नेता भले ही अलग-अलग राजनीतिक दलों से आते हों, लेकिन देश की सुरक्षा और एकता के मुद्दे पर सभी एक साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया, जिसमें कई निर्दोषों की जान गई। हमने देखा कि क्या पाकिस्तान इस पर कोई कार्रवाई करेगा, लेकिन जब यह स्पष्ट हो गया कि वह आतंकियों के साथ खड़ा है, तब भारत ने दो सप्ताह बाद पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर निर्णायक हमला किया।” 

थरूर ने कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अपने नागरिकों की सुरक्षा से समझौता भी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, “हमने युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी है कि देश के भीतर होने वाली आतंकी गतिविधियों को रोका जाए।”