Molitics Logo
होम उद्धव गुट के नेता ने दी राहुल गांधी को धमकी, बोले- कालिख पोत देंगे, कांग्रेस ने जताई नाराज़गी

उद्धव गुट के नेता ने दी राहुल गांधी को धमकी, बोले- कालिख पोत देंगे, कांग्रेस ने जताई नाराज़गी

पार्टी की शहरी इकाई के उपाध्यक्ष बाला दराडे ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उनके चेहरे पर कालिख पोतने और काफिले पर |

उद्धव गुट के नेता ने दी राहुल गांधी को धमकी, बोले- कालिख पोत देंगे, कांग्रेस ने जताई नाराज़गी
फोटो: उद्धव गुट के नेता ने दी राहुल गांधी को धमकी, बोले- कालिख पोत देंगे, कांग्रेस ने जताई नाराज़गी
नासिक में शिवसेना (यूबीटी) के एक पदाधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान देकर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के भीतर संभावित तनाव को जन्म दे दिया है। पार्टी की शहरी इकाई के उपाध्यक्ष बाला दराडे ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उनके चेहरे पर कालिख पोतने और काफिले पर पथराव की धमकी दी।

वीर सावरकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दराडे ने कहा, "हमें गर्व है कि हम वीर सावरकर की धरती पर रहते हैं। राहुल गांधी द्वारा उन्हें ‘माफीवीर’ कहना बेहद अपमानजनक है। अगर वह नासिक आए, तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोतेंगे। अगर ऐसा न कर सके, तो उनके काफिले पर पत्थर फेंकेंगे।" 

दराडे ने आगे कहा कि उन्हें महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के साथ संबंधों पर पड़ने वाले असर की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, "हम वीर सावरकर के अपमान को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे, चाहे एमवीए का भविष्य कुछ भी हो।" दराडे के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है और पार्टी की आधिकारिक नीति नहीं। 

वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इसे "कायरतापूर्ण बयान" करार दिया और कहा, "राहुल गांधी के परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है। हम इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।" नासिक के एक स्थानीय निवासी देवेंद्र भूतड़ा ने राहुल गांधी के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर मानहानि का मुकदमा भी दायर किया है।