इस बदलाव के तहत, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने अपने पद से इस्तीफा दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया। डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम के राज्यपाल से बदलकर ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां तब से प्रभावी होंगी, जब संबंधित राज्यपाल अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।
राष्ट्रपति भवन ने इस बदलाव की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए साझा की। सरकारी बयान में बताया गया कि रघुबर दास का इस्तीफा ओडिशा के गवर्नर पद से मंजूर कर लिया गया है और उनकी जगह डॉ. हरि बाबू कंबम्पति को नियुक्त किया गया है।
राजनीतिक दृष्टिकोण से, आरिफ मोहम्मद खान की बिहार के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति एनडीए सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम मानी जा रही है, खासकर बिहार विधानसभा चुनावों को देखते हुए। सियासी विश्लेषकों का मानना है कि आरिफ मोहम्मद खान पीएम मोदी के करीबी नेताओं में से एक हैं और वे मुस्लिम समुदाय तथा एनडीए सरकार के बीच एक मजबूत पुल का काम कर सकते हैं, जिसका चुनावी असर निश्चित रूप से देखा जा सकता है।
Read This Also:- Delhi: ‘संजीवनी’ और ‘महिला सम्मान’ स्कीम लागू नहीं, विभागों का ऐलान
Read This Also:- Delhi: ‘संजीवनी’ और ‘महिला सम्मान’ स्कीम लागू नहीं, विभागों का ऐलान





